SSB Head Constable Recruitment 2026

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
SSB Head Constable Recruitment 2026 Notification – 233 Vacancies Apply Online
सशस्त्र सीमा बल (SSB) Head Constable Recruitment 2026 — 233 पद

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और Central Government में काम करने का सपना देखते हैं, तो SSB Head Constable Recruitment 2026 आपके लिए एक बड़ा मौका है। सशस्त्र सीमा बल (Sashastra Seema Bal) ने Group-C के अंतर्गत कुल 233 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs), भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही है।

भर्ती में Head Constable (Steward), Head Constable (Communication), Head Constable (Electrician) और Head Constable (Veterinary) — इन चार पदों पर Online आवेदन मांगे गए हैं। खास बात selected candidates को भारत या भारत के बाहर भी SSB की जरूरत के अनुसार तैनात किया जा सकता है।

अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और ITI या Diploma की Qualification रखते हैं, तो आपके लिए यह भर्ती खुली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि Employment News में विज्ञापन प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों के भीतर है इसलिए देर मत करिए और तुरंत तैयारी शुरू कर दीजिए।

सशस्त्र सीमा बल भर्ती 2026 के तहत एसएसबी हेड कांस्टेबल के 233 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। Sashastra Seema Bal Vacancy 2026 के इच्छुक उम्मीदवार SSB की official website पर जाकर apply कर सकते हैं।

Job Overview

संगठन (Organization)सशस्त्र सीमा बल (SSB), गृह मंत्रालय, भारत सरकार
विज्ञापन संख्या524/RC/SSB/Combined Advt./CT to SI (Non-GD)/2025
पद का नाम (Post Name)Head Constable (Steward, Communication, Electrician, Veterinary)
कुल रिक्तियां (Total Vacancies)233 पद
नौकरी का प्रकार (Job Type)Group-C, Non-Gazetted, Non-Ministerial
वेतन (Pay Scale)Level-4 — ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह + भत्ते
आवेदन का तरीकाOnline

पदों का विवरण (Vacancy Details)

नीचे दी गई तालिका में SSB Head Constable Recruitment 2026 के अंतर्गत Category-wise पदों की संख्या दी गई है:

SN.पद का नामUREWSOBCSCSTकुल
1Head Constable (Steward)200002
2Head Constable (Communication)8718552017197
3Head Constable (Electrician)13275229
4Head Constable (Veterinary)300205
Grand Total10520622719233

नोट: 10% पद Ex-Servicemen के लिए आरक्षित हैं। एक उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है।

Important Dates

विज्ञापन प्रकाशन तिथि21-27 मार्च 2026 (Employment News)
Online Application Start 21 मार्च 2026 (संभावित)
Last Date for Online Application विज्ञापन प्रकाशन से 30 दिन के भीतर (लगभग 20 अप्रैल 2026)
Admit Card जारी होने की तिथिSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा
PET/PST परीक्षा तिथिबाद में SSB की वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएगी

ध्यान दें: Age और Eligibility निर्धारित करने की Crucial Date, Application प्राप्त करने की Last Date होगी — यानी विज्ञापन प्रकाशन से 30 दिनों के बाद की तारीख। तब तक सभी Certificates होना अनिवार्य है।

Application Fee

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
UR (General) / EWS / OBC₹100 (Non-Refundable)
SC / STशून्य (Nil) — पूर्णतः निशुल्क
Ex-Servicemenशून्य (Nil) — पूर्णतः निशुल्क
महिला उम्मीदवार (Female Candidates)शून्य (Nil) — पूर्णतः निशुल्क

शुल्क का भुगतान Net Banking, Credit Card, Debit Card या UPI के माध्यम से किया जा सकता है। एक बार जमा शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा, इसलिए Payment करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

आयु सीमा (Age Limit)

पद का नामन्यूनतम आयुअधिकतम आयुOBC/SC/ST छूट
Head Constable (Steward)18 वर्ष27 वर्षOBC+3, SC/ST+5
Head Constable (Communication)18 वर्ष27 वर्षOBC+3, SC/ST+5
Head Constable (Electrician)18 वर्ष25 वर्षOBC+3, SC/ST+5
Head Constable (Veterinary)18 वर्ष27 वर्षOBC+3, SC/ST+5

अतिरिक्त आयु छूट (Additional Age Relaxation):

  • Ex-Servicemen: सैन्य सेवा काटने के बाद 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट
  • Departmental Candidates (Central Govt. Employee): UR — 40 वर्ष तक; OBC — 43 वर्ष तक; SC/ST — 45 वर्ष तक
  • J&K/Ladakh Domicile (1980-1989): UR — 5 वर्ष; OBC — 8 वर्ष; SC/ST — 10 वर्ष

उम्मीदवार की Date of Birth वही मानी जाएगी जो Matriculation Certificate में दर्ज है। बाद में किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

पद का नामशैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)
Head Constable (Steward)12वीं पास (किसी Recognized Board से) + Catering & Kitchen Management में न्यूनतम 2 वर्ष का Diploma + Steward के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष का कार्य अनुभव (100 बिस्तर वाले Hospital में)
Head Constable (Communication)12वीं पास (Physics, Chemistry, Maths के साथ) OR Electronics/Communication/Computer Science/IT में 3 वर्ष का Diploma (Recognized Institute से)
Head Constable (Electrician)10वीं पास (Matriculation) + सम्बन्धित Trade में 2 वर्ष का कार्य अनुभव OR ITI से 1 वर्ष का Certificate Course + 1 वर्ष का अनुभव OR 2 वर्ष का ITI Diploma। Trade Test पास करना अनिवार्य।
Head Constable (Veterinary)12वीं पास (Science — Biology के साथ) + Veterinary & Livestock Development या Animal Husbandry Course में 2 वर्ष का Diploma (Central/State Govt. Recognized Institution से)

महत्वपूर्ण: जो उम्मीदवार 2026 में Qualifying Examination में appear करने वाले हैं, वे भी इस भर्ती के लिए Eligible माने जाएंगे। लेकिन उनके पास Application की Last Date तक सभी Certificates होने चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

SSB Head Constable Recruitment 2026 की Selection Process चार मुख्य Stages में पूरी होगी:

चरणपरीक्षाविवरण
Stage 1PET & PSTPhysical Efficiency Test (दौड़): पुरुष — 1.6 किमी 6 मिनट 30 सेकंड में; महिला — 800 मीटर 4 मिनट में। Physical Standard Test: Height & Chest माप।
Stage 2Written Exam (CBT)150 प्रश्न, 150 अंक (3 घंटे)। Part-I: GK, Maths, Reasoning, English/Hindi (50 अंक)। Part-II: Technical Subject (100 अंक)। Qualifying: Gen/EWS/OBC — 50%, SC/ST — 45%।
Stage 3Skill/Trade Testकेवल Head Constable (Electrician) के लिए। यह Qualifying प्रकृति का होगा (50 अंक, Minimum 60% अनिवार्य)। Written Exam के Marks में शामिल नहीं होगा।
Stage 4Document Verification (DV) & MedicalDocument Verification के बाद Detailed Medical Examination (DME) और Review Medical Examination (RME)। Merit Written Exam के Marks पर आधारित होगी।

Physical Standard Test (PST) में पुरुष उम्मीदवारों के लिए Height और Chest की माप Category के अनुसार अलग-अलग है। जैसे — Head Constable (Communication) के लिए General Category पुरुष की Height न्यूनतम 170 cm और Chest 80 cm (Minimum 5 cm expansion के साथ) होनी चाहिए। Ex-Servicemen को PET से छूट है, लेकिन PST, Written Exam और Medical Examination में उन्हें शामिल होना होगा।

Final Merit Written Examination में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर हों, तो Part-II (Technical Subject) में ज्यादा नंबर वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद भी बराबरी रहे तो उम्र में बड़ा उम्मीदवार आगे रहेगा।

वेतन एवं भत्ते (Salary & Allowances)

भत्ते का नामविवरण
Basic Pay (Pay Matrix)Level-4 — ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह (7वें वेतन आयोग के अनुसार)
Dearness Allowance (DA)समय-समय पर सरकार द्वारा निर्धारित
House Rent Allowance (HRA)पोस्टिंग स्थान के अनुसार
Ration Money Allowanceनियमानुसार देय

7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार सभी Head Constable पदों के लिए Pay Matrix Level-4 लागू है जिसमें Basic Pay ₹25,500 से शुरू होती है। इसके अलावा Dearness Allowance, House Rent Allowance, Ration Money Allowance और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलते हैं जो SSB के नियमों के अनुसार समय-समय पर तय होते हैं।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

SSB Head Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन केवल Online Mode में स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। नीचे Step-by-Step प्रक्रिया दी गई है:

  • “Apply Online” लिंक पर Click करें और Registration करें।
  • Application Form में सभी जानकारी Matriculation Certificate के अनुसार ध्यानपूर्वक भरें — नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि आदि।
  • Passport Size Photograph (JPG, 4KB–12KB, 100×120 pixels) और Signature (JPG, 4KB–12KB, 140×60 pixels) Upload करें।
  • अपनी Category के अनुसार Application Fee का भुगतान Net Banking/Credit Card/Debit Card/UPI से करें।
  • Final Submit करने से पहले सभी जानकारी एक बार जांच लें — Submit होने के बाद कोई बदलाव नहीं होगा।
  • Application का Printout और Registration Number संभालकर रखें — भविष्य में काम आएगा।

याद रखें: एक Mobile Number और Email ID देना अनिवार्य है क्योंकि SSB सभी सूचनाएं इन्हीं के माध्यम से भेजेगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Apply Online Avialable Soon
Download Notification Click Here
SSB Official WebsiteClick Here
Join Telegram Click Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. SSB Head Constable Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 233 पद हैं — Head Constable (Steward): 2, Head Constable (Communication): 197, Head Constable (Electrician): 29 और Head Constable (Veterinary): 5।

Q2. क्या महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, महिला उम्मीदवार आवेदन करने के लिए Eligible हैं। साथ ही उन्हें Application Fee में पूर्ण छूट भी मिलती है।

Q3. Head Constable (Electrician) के लिए Minimum Qualification क्या है?

Matriculation (10वीं पास) होना अनिवार्य है। इसके साथ संबंधित Trade में 2 वर्ष का कार्य अनुभव या ITI Certificate/Diploma भी जरूरी है। Trade Test भी देना होगा।

Q4. Written Exam का Pattern क्या है?

Written Exam Computer Based Test (CBT) होगा – 150 प्रश्न, 150 अंक, 3 घंटे। Part-I में GK, Mathematics, Reasoning, General English/Hindi (50 अंक) और Part-II में Technical Subject (100 अंक) होंगे।

Q5. क्या Ex-Servicemen को PET में छूट मिलती है?

हाँ, Ex-Servicemen को Physical Efficiency Test (PET) यानी दौड़ से पूरी तरह छूट है। लेकिन उन्हें PST, Written Exam, Skill Test (यदि लागू हो), Document Verification और Medical Examination में शामिल होना होगा।

Q6. Final Selection कैसे होती है?

Final Merit List Written Examination में प्राप्त अंकों के आधार पर Category-wise तैयार की जाएगी। इसमें Skill Test के अंक शामिल नहीं होंगे। Medical Examination Qualify करना भी आवश्यक है, लेकिन इससे Merit पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

Q7. क्या आवेदन के बाद Category बदली जा सकती है?

नहीं। एक बार Registration होने के बाद Category में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और ऐसे उम्मीदवार की Candidature रद्द हो सकती है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी Employment News (21-27 March 2026) में प्रकाशित SSB के आधिकारिक विज्ञापन पर आधारित है। किसी भी विसंगति की स्थिति में आधिकारिक Notification को ही प्रमाण माना जाएगा।

Leave a Comment